पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर जिस तरह से राज्य के विकास को नयी दिशा दी वह सर्वथा सराहनीय है। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा का आदर्श रखा और सदैव उसी मार्ग पर चले।



