नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में महिलाओं के अंडाणु अवैध रूप से निकालकर बेचने वाले गिराहे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत कई शहरों में छापेमारी के बाद 29 लाख रुपये नकद जब्त किए और कई बैंक लॉकर तथा म्यूचुअल फंड निवेशों से लेन-देन रोक दिया है।

यह मामला आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अंडाणु दान के लिए तैयार करने और विभिन्न स्वामित्व वाली कंपनी के तहत काम करने वाले ‘डोनर सप्लाई एजेंट’ के माध्यम से उन्हें आईवीएफ केंद्रों तथा सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) बैंकों को उपलब्ध कराने वाले एक संगठित नेटवर्क से संबंधित है।


