नयी दिल्ली : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के कार्यकारी निदेशक (ईडी) सुनील कुमार को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह कंपनी के इतिहास में कार्यकारी निदेशक के पद से सीधे शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं। नियुक्ति संबंधी फैसले के अनुसार, कुमार अरुण कुमार सिंह का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है।



