कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान पुलिस की हिरासत में

धनबाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके जाली पासपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी की जानकारी मिली।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के विदेश में छिपे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देश छोड़कर दुबई भागने की तैयारी कर रहे प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बंटी कथित तौर पर जाली पासपोर्ट के जरिए देश से बाहर निकलकर अपने फरार भाई प्रिंस खान तक पहुंचने की फिराक में था। दरअसल, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल विशेष टीम गठित की। टीम ने कोलकाता में ठिकाने की तलाश शुरू की और छापेमारी कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे धनबाद लेकर पहुंची है। फिलहाल रससे से बाँध कर घुमाया जा रहा है।

Share This Article