ATM कार्ड बदलकर 1.17 लाख की ठगी, FIR दर्ज

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cheating of Rs 1.17 lakh by Changing ATM Card: राजधानी के बिरसा चौक रोड नंबर दो की रहने वाली बबीता देवी का ATM कार्ड बदलकर ठगों (Fraud) ने उनके खाते से 1.17 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना 26 अक्तूबर की है। इस संबंध में बबीता देवी ने जगन्नाथपुर थाने में FIR दर्ज करायी है।

बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 26 अक्तूबर को बिरसा चौक स्थित एक ATM में पैसा निकालने गया था।

1.17 लाख रुपए की निकासी हो गयी

लेकिन, मशीन में खराबी की वजह से पैसा नहीं निकला। उसी समय एक व्यक्ति ATM में मशीन के पास से पहले से ही खड़ा था।

उसने उनके पुत्र लक्की कुमार को मदद करने लगा। उनके पुत्र से ATM लेकर उसे बदल दिया। पैसा नहीं निकलने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।

कुछ देर बाद उनके खाते से पांच बार में 1.17 लाख रुपए की निकासी हो गयी। Message आने के बाद वह पुत्र के साथ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Share This Article