Homeझारखंडरांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर हेमंत सोरेन ने अस्तचलगामी सूर्य...

रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर हेमंत सोरेन ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren offered Arghya to the setting sun: लोकआस्था, पवित्रता तथा सूर्य उपासना के महापर्व छठ (Great Festival Chhath) के पावन अवसर पर गुरुवार को रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नगर, पहाड़ी टोला निवासी विष्णु उरांव (ट्रक ड्राइवर) की धर्मपत्नी पिंकी देवी, अलकापुरी, रातू रोड निवासी संजय चौधरी (ऑटो ड्राइवर) की धर्मपत्नी उर्मिला देवी, मेट्रोगली, बिरला मैदान निवासी सुरेश लोहरा (रिक्शा चालक) की धर्मपत्नी पूनम देवी एवं कचहरी चौक में पान दुकान चलाने वाले विनोद वर्मा आदि छठव्रती के परिजनों के साथ भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा सदियों से चली आ रही है छठ पूजा की अलौकिक परंपरा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की अलौकिक परंपरा निभाने की संस्कृति सदियों से चली आ रही है।

छठ महापर्व प्रकृति, कृतज्ञता, सामाजिक तथा पारिवारिक एकता का प्रतीक है। मैं इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं देता हूं। छठी मईया एवं भगवान सूर्य देव से प्रार्थना है कि समस्त झारखंडवासियों के कल्याण के साथ-साथ सुख, समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं निरोगी काया प्रदान करें।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...