HomeझारखंडOMG! रामगढ़ थाना चौक के पास दामोदर पुल से युवक ने नदी...

OMG! रामगढ़ थाना चौक के पास दामोदर पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिले के शहर थाना चौक के समीप दामोदर पुल से शनिवार की सुबह एक युवक द्वारा नदी में छ्लांग लगाकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दामोदर पुल की रेलिंग पर चढ़कर युवक के नदी में छलांग लगाते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी उसे बचाने को नदी की ओर दौड़े। सूचना पाकर रामगढ़ थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए।

मृतक की हुई पहचान

छलांग लगाने के बाद युवक नदी के गहरे पानी के बीच चट्टान में फंस गया।

काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम से गोताखोर बुलाकर शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया। मृतक के पैंट के पॉकेट से पुलिस को एक परिचय पत्र मिला है।

इससे उसकी पहचान कन्हैया यादव पिता लाल बहादुर यादव पोचरा, बरकाकाना निवासी के रूप में हुई है। कन्हैया परालेक्स हौंडा रामगढ़ के वर्कशॉप में तकनीशियन के रूप में कार्यरत था।

सुसाइड प्वाइंट बना यह पुल, दो माह के चार मौत

बता दें कि पिछले दो महीने के भीतर दामोदर पुल से छलांग लगाने की यह चौथी घटना है।

इसमें से एक महिला की भी मौत हो चुकी है। यह पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है।

इधर, रामगढ़ थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...