Homeझारखंडकोडरमा में भाजपा की नीरा यादव, राजद के सुभाष यादव के बीच...

कोडरमा में भाजपा की नीरा यादव, राजद के सुभाष यादव के बीच मुकाबला

Published on

spot_img

Contest between Neera Yadav and Subhash Yadav of RJD: झारखंड के कोडरमा विधानसभा (Koderma Assembly) इलाके में 13 नवंबर को मतदान (Voting) होना है।

यहां से भाजपा, राजद और निर्दलीय कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा से Dr Neera Yadav और राजद से सुभाष यादव के बीच मुख्य मुकाबला है।

हांलाकि, निर्दलीय शालिनी गुप्ता (Shalini Gupta) मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। अन्य 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में तो हैं लेकिन टक्कर देने की स्थिति में नहीं हैं।

कोडरमा में भाजपा को तीसरी बार जीत की उम्मीद

कोडरमा में भाजपा को तीसरी बार जीत की उम्मीद है जबकि राजद ने कोडरमा को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया हुआ है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने राजद को छोड़कर भाजपा का दामन थामा, तभी से राजद का प्रयास उन्हें राजनीतिक रूप से मात देने का रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में राजद ने पूरा प्रयास किया पर भाजपा की ही जीत हुई थी। राजद दूसरे नंबर पर और आजसू से शालिनी तीसरे पायदान पर रही थी।

तब डॉ नीरा यादव को 63 हजार 675, अमिताभ कुमार को 61 हजार 878 और शालिनी गुप्ता को 45 हजार 14 वोट मिले थे। अभी की स्थिति में अल्पसंख्यक मतों का ध्रुवीकरण राजद की ओर दिख रहा है, जो पिछले कई दिनों तक शालिनी गुप्ता के साथ था। ऐसे में अब भाजपा के मतों का भी बिखराव नहीं हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

बहरहाल, इन तीन प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। इनके नेता, कार्यकर्ता और समर्थक गोलबंद हो रहे हैं। अब चुनाव में गिनती के घंटे दिन शेष है। देखना है कि कोडरमा के मतदाता क्या निर्णय लेते हैं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...