समाहरणालय कर्मियों का आईकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, DC मंजूनाथ भजंत्री ने…

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ID Card of Collectorate Personnel: अब रांची समाहरणालय कर्मियों (Ranchi Collectorate Personnel) का आई कार्ड होगा। डिप्टी कमिश्नर (DC) मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) के निर्देश पर समाहरणालय कर्मियों का आईकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

कर्मचारियों के नाम और नंबर की सूची तैयार कर ली गयी है। जिन कर्मियों ने नाम और नंबर नहीं दिया है, उन्हें इसे तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर आइकार्ड बनकर तैयार हो जायेगा। ID कार्ड जारी होने के बाद कर्मचारियों को इसे लगाना अनिवार्य होगा।

वर्क सिस्टम में चांग ला रहे उपयुक्त

रांची DC का पदभार ग्रहण करने के बाद मंजूनाथ भजंत्री समाहरणालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने में लगे हैं।

उन्होंने कर्मचारियों को समय पर आने, आम लोगों का काम त्वरित गति से निष्पादित करने और कर्मचारियों के पहचान के लिए उनका आइकार्ड बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, अंचल व प्रखंड स्तर के कार्यालय में भी ड्यूटी के समय का पालन व छुट्टी की पहले से ही अनुमति लेने को कहा है।

Share This Article