घर में घुस टांगी से वार कर 37 साल के युवक को उतारा मौत के घाट, इसके बाद…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Crime News: गुमला सदर थाना क्षेत्र के जिलिंगा गांव (Jilinga Village) में अत्यंत सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जाता है कि यहां 37 साल के युवक विनय उरांव के घर में घुसकर टांगी से वार कर उसे मौत (Death) के घाट उतार दिया गया।

इस वारदात को हथियार बंद चार-पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

Dead Body को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में लोहरदगा जिले के कैरो थाना निवासी सबुज अंसारी, रांची जिले के इटकी थाना निवासी लाला मिंया व अन्य दो-तीन पर शक जाहिर करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने मे जुट गई है। एसपी शंभु कुमार सिंह (SP Shambhu Kumar Singh) ने बताया कि विनय उरांव की हत्या के पीछे छिपे लोगो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

10 दिन पहले आया था अपने गांव

मृतक के चाचा संजय उरांव ने बताया कि विनय उरांव अपने ससुराल रांची, इटकी के रानी खंटगा गांव में अपनी पत्नी व 10 वर्षीय पुत्र के साथ रहता था।

10 दिन पूर्व ही परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आया था। विनय मजदूरी का काम करता था। अपराधी विनय के कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे कमरे से बाहर निकाल कर टांगी से मार कर हत्या करने के बाद भाग गए।

पत्नी के मायके में भी किया गया था हमला

सुबह होने पर मृतक की पत्नी कलावती उरांव अपने चचेरा ससुर संजय उरांव को बताया की पूर्व में रांची मे मजदूरी को काम करने के दौरान लोहरदगा जिले के कैरो थाना निवासी सबुज अंसारी,रांची जिले के इटकी थाना निवासी लाला मिंया व अन्य दो-तीन लोगो ने 15-20 दिन पहले उसके मायके में भी विनय पर हमला किया था।

Share This Article