Latest Newsभारतजामा मस्जिद के शाही इमाम ने की PM से मुसलमानों से बात...

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की PM से मुसलमानों से बात करने की अपील, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jama Masjid Survey : देश में लगातार जारी सांप्रदायिक तनाव को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी (Imam Syed Ahmed Bukhari) जुमे की नमाज के दौरान भावुक हो गए।

उन्होंने PM Modi से देश के मुसलमानों से बात करने की खास अपील की। नमाज अदा करते हुए आंसू भरी आंखों से बुखारी ने कहा, ‘हम 1947 से भी बदतर स्थिति में हैं। कोई नहीं जानता कि भविष्य में देश किस दिशा में जाएगा।’ उन्होंने मुस्लिम युवाओं से भी धैर्य रखने का भी आग्रह किया।

तुरंत संज्ञान लेने की अपील

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PM मोदी से स्थिति का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की और कहा कि तीन हिंदुओं और तीन मुसलमानों को बुलाकर बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘आप (PM मोदी) जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसके साथ न्याय करें। मुसलमानों का दिल जीतें। उन उपद्रवियों को रोकें जो तनाव पैदा करने और देश के माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।’

कब तक चलता रहेगा हिंदू-मुस्लिम

बुखारी ने कहा, ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (Archaeological Survey of India) ने हमें बताया है कि दिल्ली जामा मस्जिद का सर्वे करने का हमारा कोई इरादा नहीं है, लेकिन सरकार को संभल-अजमेर और अन्य जगहों पर किए जा रहे सर्वे के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। ये सब बातें देश के लिए अच्छी नहीं हैं। मैं तो यही कहता हूं कि लम्हों ने गलतियां कीं, सदियों ने सजा पाई।

देश कब तक ऐसे ही चलेगा। कब तक हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद चलता रहेगा।’ हाल ही में राजस्थान के एक कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इसमें दावा किया गया कि अजमेर शरीफ दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई थी। इस याचिका को अजमेर की एक याचिका ने स्वीकार कर लिया।

spot_img

Latest articles

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

खबरें और भी हैं...