Latest Newsझारखंडअस्पताल में अचानक लगी आग, दो GNM ने 8 बच्चों की बचाई...

अस्पताल में अचानक लगी आग, दो GNM ने 8 बच्चों की बचाई जिंदगी, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fire in Hospital : पलामू (Palamu) के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हाई फ्लो मशीन में आग (Fire) लग गई।

SNCU वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से हाई फ्लो मशीन (High Flow Machine) में आग लगी। उस वक्त GNM ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया ड्यूटी पर थीं।

दोनों GNM ने बहादुरी का परिचय दिया और सभी 8 बच्चों को समय सुरक्षित निकाल लिया। आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना डॉ रजी और सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह को दी गई।

दोनों रात में अस्पताल पहुंचे. 2 घंटे बाद सभी 8 बच्चों को SNCU वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आग लगने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

वॉटर कंटेनर की मदद से आग पर पाया काबू

GNM ममता त्रिशूल ने बताया कि रात 1:30 बजे के करीब विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह दौड़ते हुए SNCU वार्ड में पहुंचीं। देखा कि हाई फ्लो मशीन में आग लगी है।

ममता ने दयानी के साथ मिलकर सभी नवजात को सुरक्षित निकाला। दोनों ने 4-4 बच्चों को एक साथ उठाया और उन्हें लेकर बाहर निकल गईं।

सभी 8 नवजात को लेबर वार्ड में ले गईं और ऑक्सीजन लगाया। फिर वाटर कंटेनर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...