कोरोना महामारी के दौरान 167 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला आया सामने, FIR दर्ज

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Corruption Case: कर्नाटक में कोरोना महामारी के दौरान हुए 167 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का मामला (Corruption Case) सामने आया है।

इसमें सरकारी अधिकारियों और निजी कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि चिकित्सा आपूर्ति (Medical Supplies) में घोटाले से राज्य को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में शिकायत के मुताबिक PPE किट और N95 मास्क की खरीद में व्यापक अनियमितताएं पाई गईं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) के मुख्य लेखा अधिकारी Dr. M. Vishnuprasad ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है।

इसमें DME के पूर्व निदेशक और मुंबई स्थित निजी कंपनी के प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। 2020 में जब कोरोना महामारी चरम पर थी, उस दौरान सरकार ने 17 सरकारी कॉलेजों और एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए 2.59 लाख पीपीई किट और N95 मास्क खरीदने के आदेश दिए थे, लेकिन आपूर्ति में गड़बड़ियां पाई गईं।

आरोप है कि निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना किट और मास्क खरीदे गए, जिन अस्पतालों के लिए ये आपूर्ति की जानी थी, उन्हें सामग्री नहीं मिली। इसके अलावा कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी और धोखाधड़ी से जुड़े सबूत भी मिले हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

FIR में कहा गया है कि मुंबई की कंपनी ने धोखाधड़ी (Fraud) की प्रक्रिया को अंजाम दिया है। इसके लिए कुछ अधिकारियों ने इस कंपनी की मदद की।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी राजनेता का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन जांच में पूर्व सरकार के कुछ राजनीतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है। कोरोना महामारी के चरम समय पर जब स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों की सबसे अधिक जरूरत थी, तब इस तरह के भ्रष्टाचार ने जनता का विश्वास हिला दिया।

सरकारी आदेशों के बावजूद, अस्पतालों को उनकी जरूरत के उपकरण नहीं मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें शामिल अधिकारियों और कंपनियों की भूमिका की विस्तार से जांच की जा रही है।

Share This Article