पति ने दहेज में मांगे 7 लाख, इनकार पर और फोन पर ही दे दिया तलाक, फिर पत्नी…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband Asked Dowry: राजधानी रांची में बड़गाई की रहने वाली विवाहिता तलत अफरोज का आरोप है कि उनके पति ने सात लाख रुपए दहेज (Dowry) की मांगा की।

इनकार करने पर पति ने फोन पर ही उन्हें तीन बार तलाक दे दिया। इस संबंध में विवाहिता ने अपने पति मो. वारिस, मो. साबिर, मो. गुलाब समेत अन्य के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।

किसी साल अप्रैल में हुई थी शादी

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वारिस से उनकी शादी अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद ही पति समेत ससुराल वाले उन्हें दहेज से लिए प्रताड़ित करते थे।

इसी बीच उनकी नवंबर में तबियत बिगड़ी और वह अपनी मां के घर आ गई। इसी क्रम में आठ दिसंबर को पति ने उन्हें फोन पर तलाक (Divorce) दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन मैं जुट गई है।

Share This Article