Latest Newsबिहारजीतन राम मांझी के लिट्टी पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार

जीतन राम मांझी के लिट्टी पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Jeetan Ram Manjhi’s Litti Party : एक तरफ Patna में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा आयोजित ‘Litti With Manjhi’ लिट्टी पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar शामिल हुए, वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने अगले विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीटों की मांग कर दी। केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा है कि इस बार हर हाल में अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।

रविवार शाम पटना में मांझी के आवास पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिलीं।

दरअसल, पटना में मंत्री Santosh Suman के आवास पर ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार शाम को किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी आमंत्रित किया गया था। दोनों नेता वहां करीब आधे घंटे तक रुके।

इधर, जहानाबाद के घोसी में हम पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महासम्मेलन के मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने NDA से ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग कर दी है।

उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी अपना पूरा हिस्सा लेगी। अगर चार रोटी है और एक ही रोटी का हिस्सा मिलता है, तो हम कोना लेकर नहीं रहेंगे, बल्कि हम एक रोटी मांगेंगे। अपना पूरा हिस्सा मांगेंगे। मांझी ने कहा कि 20 से ज्यादा सीट मिलेगी तब न 20 सीट जीतेंगे।”

उन्होंने कहा कि 20 सीट जीतेंगे तो सभी काम होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी सीटों पर तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल है।

spot_img

Latest articles

बुंडू के डामारी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बुंडू नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश पातर ने दिखाई...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद रखने का लिया निर्णय

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार...

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता...

खबरें और भी हैं...