पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच प्रक्रिया शुरू

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। सांसद के दिल्ली स्थित आवास में डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। इसकी जानकारी पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा कि जांच करनेवाले चिकित्सकों का स्पष्ट कहना है कि बीते दिनों मेरे इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जबकि पीएमसीएच के डॉक्टरों ने सुपरिटेंडेंट के दबाव में मुझे स्वस्थ घोषित कर जेल भेजने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस और अस्पताल प्रशासन मिलकर मेरे साथ किस प्रकार की साजिश कर रहे थे— यह सच्चाई जनता के सामने आनी ही चाहिए।

Share This Article