उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारियों की बैठक में शामिल हुए डॉ प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा

दिल्ली में भाजपा के उत्तर प्रदेश सह-प्रभारियों की बैठक में डॉ प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल हुए, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के सभी सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना, संगठन की भावी रणनीति तथा सौंपे गए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सह-प्रभारियों के साथ समन्वय एवं कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।