Homeझारखंडगुमला में CRPF ने किया असहायों को बीच मच्छरदानी व कंबल वितरण

गुमला में CRPF ने किया असहायों को बीच मच्छरदानी व कंबल वितरण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: सिविक एक्शन प्लान के तहत बनारी एवं जोरी पिकेट में सीआरपीएफ के बटालियन 158 बी कंपनी की ओर से मंगलवार को शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के गरीब वृद्ध महिला पुरुषों के बीच द्वारा मच्छरदानी व कंबल का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियान एसपी बृजेंद्र कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य एवं संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया गया।

अभियान एसपी बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बिशुनपुर प्रखंड मलेरिया जोन के अंतर्गत आता है । इसे देखते हुए आज सीआरपीएफ के द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गरीबी का लाभ उठाकर नक्सलियों द्वारा लगातार आम ग्रामीणों को गुमराह करते हुए अपने गलत कामों के लिए प्रेरित किया जाता है , जिससे आप सभी ग्रामीणों को बचने की जरूरत है।

इस अवसर पर क्षेत्र से पहुंचे गरीब असहाय लोगों के बीच अतिथियों द्वारा नि: शुल्क मच्छरदानी एवं कंबल का वितरण किया गया। ग्रामवासी काफी खुश दिखें और इसके लिए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं पर दिया जोर

CM Hemant Soren inspected Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को...

लातेहार से झामुमो को मिला बड़ा जनसमर्थन, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

JMM receives massive Support From Latehar : रांची के हरमू स्थित JMM के केंद्रीय...

खबरें और भी हैं...

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...