Latest Newsझारखंडशॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, 20 लाख का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, 20 लाख का नुकसान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fire In Dhanbad: कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध आमटांड़ में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक घर में भीषण आग (Fire) लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 15-20 लाख रुपये का नुकसान हो चुका था।

सेवानिवृत्त कर्मी मेवालाल प्रमाणिक का घर जलकर खाक

पीड़ित मेवालाल प्रमाणिक BCCL के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह सिजुआ क्षेत्र से रिटायर हुए हैं। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और एक बच्चा मौजूद था।

तभी बिजली के शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मशक्कत से बुझाई आग

आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब एक घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की और आखिरकार काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जल चुका था।

पुलिस ने की छानबीन, जांच जारी

घटना की सूचना पाकर कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह (Asit Kumar Singh) पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...