मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा! : सत्यापन के बदले वसूले जा रहे थे पैसे, तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं पर कार्रवाई

इस घटना के बाद प्रशासन ने लाभुकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत देने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए बनाई गई है, और किसी को भी इसका दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman yojana: मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman yojana) के लाभुकों के सत्यापन के दौरान रांची के धुर्वा क्षेत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि लाभुक महिलाओं से सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे।

इस मामले की शिकायत मिलते ही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है।

सत्यापन प्रक्रिया के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली

शिकायत के अनुसार, धुर्वा क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाएं लाभुकों (Anganwadi Workers Beneficiaries) से सत्यापन के बदले पैसे वसूल रही थीं।

इसकी जानकारी कुछ महिलाओं ने जन शिकायत कोषांग के Whatsapp नंबर पर दी। शिकायतों की जांच के बाद उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी सेविकाओं पर कार्रवाई की।

किन सेविकाओं पर हुई कार्रवाई

फर्जीवाड़े में लिप्त जिन सेविकाओं पर कार्रवाई हुई, वे निम्नलिखित हैं:

अर्चना सिंह (बंधन कोच्चा, धुर्वा)

गीता कुमारी (गायत्री नगर, धुर्वा)

उषा कुमारी (कदम खटाल)

नि:शुल्क है सत्यापन प्रक्रिया, शिकायत कहां करें?

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों का सत्यापन नि:शुल्क किया जाता है। किसी भी लाभुक से पैसे लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

अगर कोई भी व्यक्ति या आंगनबाड़ी सेविका सत्यापन के बदले पैसे मांगती है, तो इसकी शिकायत तुरंत की जा सकती है।

लाभुक महिलाएं निम्नलिखित नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकती हैं:
* जन शिकायत कोषांग व्हाट्सएप नंबर: 9430328080
-मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर: 1800-890-0215

प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह

इस घटना के बाद प्रशासन ने लाभुकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए बनाई गई है, और किसी को भी इसका दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।

Share This Article