Homeझारखंडभाकपा माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को मिली बढ़त, पश्चिमी सिंहभूम...

भाकपा माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को मिली बढ़त, पश्चिमी सिंहभूम में चार IED बम बरामद और 16 बंकरों को किया गया ध्वस्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Security forces got a lead in the action against CPI Maoists:पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए चार शक्तिशाली IED बम बरामद किए गए जिन्हें मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए 16 बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सुरक्षा बलों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

सर्च ऑपरेशन के दौरान वनग्राम बाबुडेरा के आसपास के जंगली और पहाड़ी इलाकों में बिछाए गए बम बरामद हुए। बम की क्षमता करीब 5-5 किलो थी और उन्हें पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते इन्हें समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया।

जंगलों में बने थे नक्सलियों के अस्थायी ठिकाने

सुरक्षाबलों को जंगल में छिपे 16 बंकरों का भी पता चला, जिनमें लगभग 45-50 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई थी। यह बंकर नक्सलियों के अस्थायी ठिकाने के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे। सभी बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया है ताकि भविष्य में उनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

शीर्ष नक्सली नेता इलाके में सक्रिय

प्रशासन के अनुसार भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अन्य सदस्य कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अपने दस्ते के साथ विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं।

संयुक्त बलों का सघन अभियान जारी

चार मार्च से छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में एक विशेष संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 और 209 बटालियन, सीआरपीएफ की कई यूनिट और झारखंड जगुआर की टीमें शामिल हैं। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता मिली है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...