Homeक्राइमघर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली

घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PALAMU MURDER CASE:पलामू में अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। घटना पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है। गोली चलाने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कजरी के रहने वाले रामा सिंह (50) अपनी पत्नी बबीता देवी (45) के साथ रात में खाना खाने बैठे थे।

तभी एक व्यक्ति आवाज देते हुए उनके घर में आया और गोली चला दी। गोली बबीता देवी को लगी। गोली मारने वाला भागने लगा तो रामा सिंह हल्ला करते हुए उसके पीछे दौड़े तो अपराधी ने रामा सिंह पर भी गोली चला दी। गोली रामा सिंह के कंधे के पास लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और गोली चलाने वाले एक अपराधी को पकड़ लिया। अपराधी दो की संख्या में आए थे। मगर एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

गोली लगे दंपति को ईलाज के लिए लोग MRMCH लेकर आए, जहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना का कारण गांव के ही पन्ना सिंह के साथ पुराना रंजिश बताया जा रहा है। गोली चलाने वालेअपराधी बिहार के रहने वाले हैं। हथियार के साथ पकड़ा गया। रोशन पासवान गया के सलेमपुर का रहने वाला है। फरार अपराधी सलेमपुर का ही राजा पासवान है।

जख्मी हालत में रामा सिंह ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उनका बेटा नंदन सिंह गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का कारोबार करता था। इसी दौरान पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से ही बेटे को पिटवाकर कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने बेटे को मारना चाहा था। उसने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

घटना की सूचना पर सदर SDPO मणिभूषण प्रसाद MRMCH पहुंचे और मामले की जांच की। SDPO ने कहा कि बिहार का एक अपराधी पकड़ा गया है। घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है।

इधर घटना के बाद MRMCH में पहुंचे डालटनगंज की विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड विधि व्यवस्था फेल हो गई है। कब किसी को कौन गोली मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...