Homeझारखंडहजारीबाग में केरोसिन तेल विस्फोट के पीड़ितों से मिले बाबूलाल मरांडी

हजारीबाग में केरोसिन तेल विस्फोट के पीड़ितों से मिले बाबूलाल मरांडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि किरोसिन तेल विस्फोट मामले में प्रशासन व सरकार की लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि पहली घटना नौ फरवरी को हुई दूसरी घटना 15 फरवरी को हुई। इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली और 20 को भी ऐसी घटना हुई।

इस मामले में प्रशासन व सरकार की भूमिका गैर जिम्मेवार वाली रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक इस मामले में झुलसे एक दर्जन लोगों का उचित इलाज भी प्रशासन व सरकार द्वारा नहीं कराई जा रही है।

मरांडी सदर विधायक मनीष जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस घटना के करीब 15 दिन हो जाने के बाद भी अब तक इसकी जांच नहीं की जा सकी है। यही कारण है कि दोषियों को चिन्हित भी नहीं किया जा सका है।

मरांडी ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले को वे विधानसभा सत्र में उठाएंगें।

इसके पूर्व श्री मरांडी सदर विधायक मनीष जायसवाल के साथ चुटियारो एवं अमनारी पंचायत में किरोसिन तेल विस्फोट की अलग अलग घटनाओं में मृतकों व घायलों के परिजनों से मिलें और उन्हें सांत्वना दी।

मरांडी शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल भी पहुंचे, जहां इस विस्फोट में झुलस चुके लोगों का इलाज करवाया जा रहा है। इलाजरत लोगों से घटना की जानकारी भी उन्होंने ली।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...