Homeक्राइमपति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Published on

spot_img

The husband strangled his wife to death :पलामू जिले के पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडीह पंचायत के मटपुरही टोला में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गुरूवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित पति फरार है। महिला की पहचान मटपुरही की 40 वर्षीय सरिता देवी, पति मनोज भुइयां के रूप में हुई है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। बुधवार रात्रि में भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी क्रम में पति ने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली। पति-पत्नी अक्सर साथ में शराब का सेवन करते थे।

मृतका का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उसके पिता अक्सर शराब का सेवन करते थे। कही काम भी नहीं करते थे। उसकी मां काम कर किसी तरह से घर परिवार चलाती थी। बुधवार शाम में गांव से काम कर घर वापस आया तो देखा कि मां-पिताजी नशे में थे। विवाद नहीं हो रहा था। 10 बजे रात्रि तक घर के बाहर बालू पर मोबाइल देख रहे थे। तब तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद घर में जाकर सो गया।

गुरूवार सुबह सोकर उठा तो देखा कि उसकी मां का शव बालू पर पड़ा हुआ है और पिताजी भी घर पर ही है। विकास ने कहा कि उसके पिता ने ही मां की हत्या की।

सूचना पर पाटन थाना से एएसआई अर्मेंद्र कुमार, धर्मेंन्दर कुमार सिंह, विष्णु कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस घटना से संबधित सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को देख कर मृतका का पति मनोज घर से फरार हो गया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...