Latest Newsक्राइमझारखंड पुलिस के जवान पर यौन शोषण का आरोप, शादी के बाद...

झारखंड पुलिस के जवान पर यौन शोषण का आरोप, शादी के बाद भी पत्नी को नहीं दिया दर्जा, कमरे में बंद कर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand police jawan accused of sexual harassment: बुधवार को बोकारो में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में बाधगोड़ा निवासी एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति मुकेश कुमार रजवार पर गंभीर आरोप लगाए।

IG डॉ. एस. माइकल राज की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में महिला ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप शामिल हैं।

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुई कहानी

महिला ने बताया कि 2018 में फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती रामगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश कुमार रजवार से हुई। मुकेश ने शादी का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद महिला ने 3 अगस्त 2020 को पिंड्राजोरा थाने में मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया।

केस से बचने के लिए मंदिर में शादी

महिला के अनुसार, केस से बचने के लिए मुकेश ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर में उनसे शादी कर ली। शादी के बाद मुकेश ने केस वापस लेने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि उसे चास में एक घर के कमरे में बंद रखा गया, जहां उसे खाना-पीना तो दिया जाता था, लेकिन पत्नी का दर्जा नहीं मिला। दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसमें मारपीट भी शामिल थी।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शिविर में मौजूद IG डॉ. एस. माइकल राज और अन्य उच्च अधिकारियों ने मामले की गहन जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला की शिकायत को औपचारिक रूप से दर्ज कर लिया गया है, और पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...