झारखंड के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ होगी बारिश

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

A Yellow alert has been issued for 18 districts in Jharkhand :  मौसम विभाग ने 17 अप्रैल 2025 के लिए झारखंड के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और हल्की बारिश की संभावना है।

पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा को छोड़कर बाकी सभी जिले इस अलर्ट में शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके लिए पूरे राज्य में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट लागू रहेगा।

इसके बाद 21 अप्रैल से रांची सहित कई जिलों में फिर से हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका है।

पिछले 24 घंटे का अपडेट

बुधवार को गिरिडीह, खूंटी, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ और लातेहार में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश खूंटी में 42 मिमी दर्ज की गई, जबकि रांची में 26 मिमी बारिश हुई।

राज्य का सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर (पलामू) में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस मौसम बदलाव का कारण हैं। यह सिस्टम बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा को भी प्रभावित कर रहा है।

ये बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों, खासकर किसानों, को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या ऊंची जगहों पर न रुकें।
बारिश और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Share This Article