रांची में अवैध वाटर बॉटलिंग प्लांट पर निगम की सख्ती, सात संचालकों को नोटिस

News Post
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi cracks down on 7 illegal water plants : रांची में गर्मी बढ़ने के साथ ही गली-मुहल्लों में बिना लाइसेंस के वाटर बॉटलिंग प्लांट की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने अवैध बॉटलिंग प्लांट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

गुरुवार को विभिन्न वार्डों में अवैध रूप से चल रहे सात वाटर बॉटलिंग प्लांट के संचालकों-तौसीफ, वसीम असलम, कंजीत फातमा, अमित कुमार, समीर सिन्हा, निर्मल कुमार और कमल कुमार—को नोटिस जारी किया गया। उन्हें सात दिनों के भीतर प्लांट से संबंधित कागजात निगम कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। कागजात जमा न करने पर प्लांट को सील करने की चेतावनी दी गई है।

वहीं, वार्ड 42 के बिरसा चौक क्षेत्र में घरेलू वाटर कनेक्शन की जांच की गई। रानी कुमारी, सुशील देवी, अशोक कुमार, राजेश्वरी, गणेश कुमार सिंह, सूरज यादव और पूनम देवी को वाटर कनेक्शन के कागजात न दिखाने पर नोटिस जारी किया गया। निगम ने अवैध कनेक्शन और बॉटलिंग प्लांट के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है ताकि शहर में स्वच्छ और वैध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Share This Article