Homeक्राइमगैंगरेप और हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

गैंगरेप और हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Three arrested in gangrape and murder case : दुमका जिले के काठीकुंड में महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपिताें झिली गांव निवासी सुनील हांसदा, बेटका हांसदा और क्रिस्टोफर मुर्मू को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया है।

इसकी जानकारी गुरुवार काे प्रेसावार्ता कर एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने दी। एसपी ने बताया कि गत दाे मार्च को महिला स्नान करने नदी गई थी। इसी दौरान शिकार के लिए जंगल में घूम रहे चार लड़कों की नजर महिला पर गई।

चारों मिलकर महिला को उठाकर सुनसान स्थल पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान मुंह दबाए रखने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद महिला के शव को नदी किनारे रख कर फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मानवीय स्रोत एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सुनील हांसदा, बेटका हांसदा तथा क्रिस्टोफर मुर्मू को गिरफ्तार किया है। तीनों काठीकुंड थाना के झिल्ली गांव का रहने वाला है।

तीनों आरोपिताें ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपित के निशानदेही पर दुष्कर्म किए गए स्थल से मृतका की टूटी हुई चूड़ी और घटना के समय पहना हुआ गमछा भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत तीन मार्च को काठीकुंड थाना क्षेत्र के नदी किनारे झाड़ी से एक महिला का शव मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने काे लेकर मामला दर्ज कराया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...