HomeभारतUPSC सिविल सेवा परीक्षा आया अंतिम रिजल्ट , प्रयागराज की शक्ति दुबे...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा आया अंतिम रिजल्ट , प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shakti Dubey tops UPSC : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की निवासी शक्ति दुबे ने परीक्षा में टाप किया है जबकि हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

UPSC के अनुसार, परिणाम सिविल सेवा परीक्षा के लिखित भाग और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार पर आधारित हैं, जो जनवरी और अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किए गए थे।

मेरिट सूची के अनुसार, उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा (ग्रुप A और ग्रुप B) की नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

UPSC के परिणामों के लिए सामान्य, EWS, OBC, SC और ST कोटा की कई श्रेणियों से कुल 1,009 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सामान्य श्रेणी से 335 उम्मीदवारों को चुना गया है, जबकि EWS कोटे से 109, ओबीसी श्रेणी से 318, एससी श्रेणी से 160 और एसटी श्रेणी से 87 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर होंगी। आईएएस के तहत 360 रिक्तियां हैं। आईएफएस कैडर में विभिन्न कोटा के तहत 110 रिक्तियां हैं।

यूपीएससी के आंकड़ों के अनुसार, IPS में 294 रिक्तियां हैं, केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ में 1,210 रिक्तियां हैं और समूह बी में 284 रिक्तियां हैं। UPSC ने कहा कि 241 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी गई है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...