गयाजी के फायरिंग जोन में विस्फोट, एक किशोर की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Explosion in Gayaji Firing Zone Kills Teenager: गया जिले के बाराचट्टी थाना (Barachatti Police Station) क्षेत्र में स्थित सैन्य अभ्यास Firing रेंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ।

अभ्यास क्षेत्र में पड़े एक Unexploded Bomb के फटने से 15 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

खेत-पहाड़ी के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना तब हुई जब कुछ युवक बुमेर पंचायत के विधि पहाड़ी के पास स्थित प्रतिबंधित सैन्य अभ्यास क्षेत्र में चले गए थे। वहीं जमीन में पड़े अविस्फोटित बम में अचानक धमाका हो गया।

धमाके में बुमेर पंचायत निवासी किशोर सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को प्राथमिक इलाज (First Aid) के बाद बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों की आवाजाही बनी हादसे की वजह

पंचायत के मुखिया ने बताया कि यह इलाका सैन्य अभ्यास के लिए उपयोग में लाया जाता है।

फायरिंग से पहले इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाता है, लेकिन स्थायी घेराबंदी और कड़ी निगरानी नहीं होने के कारण ग्रामीणों का आना-जाना बना रहता है।

गांव के लोग विस्फोट के बाद बचे बम, गोला और ग्रेनेड के अवशेष चुनने के लिए रेंज में चले जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।

अभ्यास पहले से तय था

जानकारी के अनुसार, CRPF राजगीर की टीम ने फायरिंग रेंज को तीन दिनों के लिए बुक किया था। 29 जनवरी से अभ्यास शुरू हुआ था, जो 31 जनवरी तक प्रस्तावित था।

हालांकि अभ्यास एक ही दिन में समाप्त कर दिया गया। सीआरपीएफ का कहना है कि अभ्यास से पहले आसपास के गांवों को सूचना दी गई थी कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर क्षेत्र में स्थायी घेराबंदी और सख्त निगरानी होती, तो इस तरह की दुखद घटना को रोका जा सकता था। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।