Latest Newsझारखंडरांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे दिन भी...

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे दिन भी चला सघन तलाशी अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bomb threat to Ranchi Civil Court : Ranchi Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह Alert mode में हैं।

धमकी के दूसरे दिन भी रांची पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर में गहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान जिला जज, CJM सहित कोर्ट परिसर के सभी महत्वपूर्ण भवनों की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बम स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त जांच

धमकी के बाद बम स्क्वायड की विशेष टीम ने पूरे परिसर को खंगाला। हर कमरे, गलियारे और खुले स्थान की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

एक ही ई-मेल आईडी से कई जगह धमकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस Email id से रांची सिविल कोर्ट को धमकी दी गई थी, उसी ID से बिहार के कैमूर समेत अन्य जिलों की महत्वपूर्ण संस्थाओं को भी उड़ाने की धमकी भेजी गई थी।

पुलिस अब उस ई-मेल आईडी के जरिए धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बताया गया कि शुक्रवार को सिविल कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया था। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट के मुख्य द्वार और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं।

हर आने-जाने वाले पर नजर

धमकी के बाद Court परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की जा रही है और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

जांच जारी, लोग सतर्क

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। कोर्ट में आने वाले लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

spot_img

Latest articles

मरम्मत कार्य के चलते बदला रेल संचालन, कई ट्रेनें अलग मार्ग से चलेंगी

Changed Train Operations : रांची रेल मंडल के अंतर्गत Ranchi–Lohardaga–Tori Railway Line पर चल...

देवघर रोपवे हादसा, DRIL पर कार्रवाई सही, सुप्रीम कोर्ट में अब होगी सुनवाई

Deoghar Ropeway Accident : देवघर रोपवे दुर्घटना से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा...

छोटे-छोटे झगड़े तलाक का कारण नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला

High Court's Important Decision : झारखंड हाईकोर्ट ने पारिवारिक विवाद (Family Dispute) से जुड़े...

शादी की 20वीं सालगिरह पर मां छिन्नमस्तिका के दर पहुंचे मुख्यमंत्री दंपती

Chief Minister couple Reached the Temple of Maa Chinnamastika: मुख्यमंत्री Hemant Soren और विधायक...

खबरें और भी हैं...