JSSC ANM परीक्षा की तारीख घोषित, 18 मार्च 2026 को होगी लिखित परीक्षा

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JSSC ANM Exam Date Announced : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी ANM के पदों पर बहाली के लिए होने वाली झारखंड ANM प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की तारीख घोषित कर दी है।

आयोग के अनुसार यह परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के जरिए कुल 3181 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें Backlog पद भी शामिल हैं। परीक्षा की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है।

OMR आधारित होगी परीक्षा

आयोग ने बताया है कि यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर OMR आधारित लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी जानकारी 10 मार्च 2026 से उपलब्ध करा दी जाएगी।

यह जानकारी अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और Email id पर SMS और ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड होंगे

अभ्यर्थी परीक्षा से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र Download कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन में दर्ज ई-मेल या पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि (DDMMYYYY फॉर्मेट में) दर्ज करनी होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी एक अतिरिक्त प्रति निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज जरूरी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो Passport Size Photo साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अनुचित साधनों पर सख्ती

JSSC ने सभी अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के अनुचित साधन या कदाचार में शामिल न हों। ऐसा करने पर संबंधित कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।

नियमित अपडेट देखने की अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या बदलाव के लिए आयोग की Website को नियमित रूप से देखते रहें।

यह परीक्षा राज्य में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।