पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो रहे हैं

रांची : पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता दुलाल भुइयां ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में वे पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश तरक्की न करे ये कांग्रेस की मंशा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो गांव के लोगों ने घर नहीं देखा था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो उन्होंने गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंचा दी। देश में अब कारवां बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होंगे।श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में जो नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं तो वे इवीएम में नहीं बैलेट पेपर के जरिये चुनाव करा रहे हैं। सरकार की मंशा सही नहीं है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।