Latest Newsभारतशिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु

शिरडी: साईं नगरी शिरडी में आयोजित भव्य परिक्रमा यात्रा 2026 के दौरान देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और गोवा-महाराष्ट्र प्रभारी तथा टीएनपी न्यूज के स्टेट हेड सुनील निकम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान साई बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी द्वारा साईं दरबार में अंगवस्त्र प्रदान कर दिया गया। ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) आईएएस गोरक्ष गाडिलकर ने दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी सुनील निकम का जन्मदिन भी उसी दिन था। वे नासिक से सपरिवार इस पावन यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री निकम ने कहा कि शिरडी में पत्रकारों के लिए शीघ्र ही एक भव्य “साईं सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकारों को आमंत्रित कर गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि शिरडी की पावन धरती पर आकर एक अद्भुत और अलौकिक शक्ति का अनुभव होता है, जो श्रद्धालुओं को साईं बाबा से जोड़कर रखती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए यह सौभाग्य की बात होगी कि उन्हें शिरडी आने और साईं दरबार में उपस्थित होने का अवसर मिलेगा।
शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम बनकर उभरी, जहां भक्ति और सेवा की भावना के साथ सामाजिक सरोकारों को भी नई दिशा मिली।

spot_img

Latest articles

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...