राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सांसद को दिया गया आमंत्रण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

State Itkhori Festival in Chatra: चतरा में 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव (State Itkhori Festival) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसी क्रम में चतरा की DC कीर्तिश्री ने सांसद कालीचरण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इटखोरी महोत्सव चतरा की सांस्कृतिक पहचान (Cultural Identity) और गौरव का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाला इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को मंच प्रदान करता है।

साथ ही यह पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाता है।

प्रशासन (Administration) की ओर से महोत्सव की सफलता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और अन्य आकर्षक आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।