Latest Newsझारखंडअधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को...

अधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को रौंदने की भी की कोशिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : डोरंडा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मर्सिडीज कार का आतंक दिखा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है की एक युवक हेलमेट पहन कर कार की बोनट पर मदद की गुहार लगा रहा है। इस दौरान युवक कहता नज़र आ रहा है कि कार सवार ने पहली उसकी बाइक या स्कूटी को टक्कर मारी उसके बाद युवक को अपनी कार की बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। वीडियो में साफ नज़र आ रहा है की युवक जोर-जोर से चिलाकर ये कह रहा है की सामने से गाड़ी हटाओ, मैं मर जाऊंगा।

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार ने पहले एक युवक को टक्कर मारी और फिर उसे कार के बोनट पर लटकाए हुए कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बोनट से चिपका रहा और जान बचाने की कोशिश करता रहा। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय उन्हें भी कुचलने की कोशिश की। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि, बाद में मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अधिवक्ता मनोज टंडन को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता और युवक के परिजन डोरंडा थाना पहुंचे हैं।

आरोप है कि कार चालक युवक को जबरन अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि युवक को चोटें आई हैं और उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पेशे से वकील है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों और दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद की भी पड़ताल की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

spot_img

Latest articles

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने सभा को किया संबोधित

रांची : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मंगलवार को हरमू स्थित पटेल...

500 महिला कांस्टेबल बनीं आईटीबीपी का गौरव

पंचकूला : पंचकूला के भानू स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र...

खबरें और भी हैं...

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने सभा को किया संबोधित

रांची : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मंगलवार को हरमू स्थित पटेल...