
Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह (Rahul Singh gang) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सभी आरोपी सदर इलाके के एक मकान में छिपे हुए थे, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधियों में अमर ठाकुर, करण उरांव, सिंटू सिंह, विशाल मुंडा और रामानंद कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े शूटर अमन ठाकुर ने 4 फरवरी को मेसरा OP क्षेत्र स्थित एक टोयोटा शोरूम में फायरिंग की थी। इस वारदात में गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है।
जांच में यह खुलासा हुआ है कि शोरूम संचालक से गिरोह द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर डराने और दबाव बनाने के लिए Firing की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि अपराध के बाद बाइक का रंग बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में कटप्पा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र की भूमिका भी संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
