भगवंत मान सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना, 40 लाख परिवारों को मिलेगी खाद्य सामग्री

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना शुरु करने की सोमवार को घोषणा की, जिसके तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।
मान ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों का पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही इन लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूं उपलब्ध करा रही है और वह राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नयी योजना के तहत, सरकार दो किलोग्राम दाल, दो किग्रा चीनी, एक किग्रा आयोडीन युक्त नमक, 200 ग्राम हल्दी और एक लीटर सरसों का तेल देगी। मान ने कहा कि यह पाया गया है कि गरीब परिवारों के कई बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सामग्री का वितरण तिमाही आधार पर किया जाएगा और वितरण का पहला चरण अप्रैल में शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि यह योजना मार्कफेड और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित की जाएगी तथा मानकों को बनाए रखने के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी।

Share This Article