अंडमान में टला बड़ा हादसा; समुद्र में गिरा टूरिस्ट से भरा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचीं 7 जानें

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चालक दल के सदस्यों सहित सात लोगों को बचा लिया गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। एक अधिकारी के अनुसार, समुद्र के बीच से बचाए गए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article