
रांची : राज्य के 9 नगर निगमों में आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 23 फरवरी को हुए मतदान में राज्य के 48 शहरी निकायों के लिए वोट डाले गए थे। जिन नगर निगमों में चुनाव हुए, उनमें रांची, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर, चास (बोकारो), मेदिनीनगर (पलामू) और मानगो शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार 61.84% मतदान दर्ज किया गया। रांची नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम 43.28% मतदान हुआ, जबकि सरायकेला में सर्वाधिक 75.35% वोट पड़े। कुल 43.33 लाख मतदाता मतदान के पात्र थे, जिनमें से 21.26 लाख से अधिक महिलाएं शामिल थीं।
