Latest NewsUncategorizedजल्द मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त, पोर्टल पर देखा...

जल्द मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त, पोर्टल पर देखा जा सकता है अपना स्टेटस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत अब तक किसानों को दो-दो हजार रुपए की 7 किस्‍तें मिल चुकी हैं।

अब 8वीं किस्त आने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी बेनिफीशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यह लिस्ट पीएमकिसान.जीओवी.इन पोर्टल पर अपलोड हो जाती है। जिसमें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ पाने वाले किसानों के नाम शामिल करता है।

देश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने सन 2018 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी।

अब तक इस योजना से 11 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ा जा चुका है। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

यह राशि किसानों के खाते में हर चार माह के अंतराल पर 2,000 रुपए की किस्तों के रूप में भेजी जाती हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने कई राज्यों के 5911788 आवेदकों के भुगतान के पैसे को रोक दिया है।

इस योजना के तहत अबतक करीब 33 लाख फर्जी लाभार्थी पाए जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। जिन आवेदकों के भुगतान को रोका गया है उनके कागजात संदिग्ध पाए गए हैं, जिसके बाद यह भुगतान रोकने का फैसला लिया गया है।

इन अयोग्य लाभार्थियों के खाते में 2,326 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। अब सरकार इनसे वसूली कर रही है।

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त के पैसे आने का इंतजार कर रहे है तो आपको भी लिस्ट में आप अपना नाम चेक करना चाहिए।

अगर आपने पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है, तो आप यह अवश्य जांच लें कि आप इस योजना के लिए पात्रता की सभी शर्तें पूरी करते हैं अथवा नहीं। ऐसे किसान जिन्होंने पीएम किसान योजना के तहत अपनी संस्था की जमीन का ब्यौरा दिया है, वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

जिस कृषि भूमि का आपने योजना के तहत ब्यौरा दिया है, वह किसी और के नाम पर है, तब आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

यदि कोई किसान खेती करता है, लेकिन कृषि भूमि उसके नाम पर न होकर उसके किसी परिवार के सदस्य के नाम पर है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।

अगर कोई किसान किराए की जमीन पर खेती करता है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

आठवीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएमकिसान.जीओवी.इन वेबसाइट ओपन करें। वेबसाइट में फार्मर्स कार्नर ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस सेक्शन में जाकर आप लाभार्थी सूची पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरना होगा।

इसके बाद गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के स्टेटस को देख सकते हैं।

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन कराया जा सकता है।

किसान चाहें तो कॉमन सर्विस सेंटर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, नहीं तो ऑनलाइन एचटीपीएस//पीएमकिसान.जीओवी.इन पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

खुद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://pmkisan.gov.in पर जाकर फार्मर कॉर्नर पर जाएं। https://pmkisan.gov.in/beneficiarystatus.aspx पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर डालना होगा। साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।

आपके सामने जो फॉर्म आएगा, उसमें आपको अपनी पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी। साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भी भरनी होगी।

इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर दीजिए।

किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं और कोई समस्या हो तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है।

इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है।

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी पीएमकिसान-आईसीटी@जीओवी.इन है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...