उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया मतगणना स्थल का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू है। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल का दौरा किया और चल रही मतगणना प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया को देखते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जिसमें मतगणना की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करना। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, एजेंटों, पर्यवेक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ उचित समन्वय बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुविधाओं का निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कुमार रजत, संजय कुमार भगत, अपर जिला दंडाधिकारी और राजेश्वर नाथ आलोक समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article