
Three Children Drowned in a Pond: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव (Kosmadih village) में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।
गांव के पास स्थित खोंडा आहार (तालाब) में डूबने से तीन बच्चों की जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और माहौल शोकित हो गई हैं ।
दोपहर में नहाने निकले थे बच्चे
मृत बच्चों में प्रियांशु कुमारी (9) पिता प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा (7) पिता मुकेश शर्मा और संध्या कुमारी (9) पिता धर्मवीर यादव शामिल हैं। सभी बच्चे कोसमाडीह, जयनगर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
खोजबीन के दौरान तालाब में मिला शव
जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खोंडा आहार में एक बच्चे का शव पानी के ऊपर तैरता मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में उतरकर अन्य बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
गांव में छाया शोक, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को सीओ सारांश जैन ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
