होली से पहले सख्ती , लड्डू में ज्यादा रंग मिलने पर सैंपल जब्त, पनीर भी जांच के घेरे में

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया ताकि होली पर्व में लोगों स्वस्थ रहे। रांची शहर से लेकर ओरमांझी तक कई मिठाई दुकानों, होटलों और खाने-पीने के प्रतिष्ठानों की अचानक जांच की गई। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी।

रांची से ओरमांझी तक चली जांच

अभियान के दौरान गणगौर, उदय स्वीट्स, बूमबार्ड किचन, बासुदेव होटल, कुची किचेन, जय मां कल्याणी तिलकुट सेंटर, गौरी स्वीट्स, मोटल नीलकमल और राहुल स्वीट्स समेत कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने रैंडम तरीके से दुकानों का चयन कर छापेमारी की, ताकि पर्व – त्योहार के समय मिलावट पर रोक लगाई जा सके और लोग पर्व के साथ – साथ अपने स्वस्थ पर भी ध्यान दे सके ।

लड्डू और पनीर के सैंपल भेजे गए लैब

जांच में कुछ दुकानों के लड्डू में खाने वाले रंग की मात्रा अधिक पाई गई। इस पर अधिकारियों ने आपत्ति जताई। कई दुकानदारों ने बताया कि वे लड्डू बाहर से मंगाते हैं, इसलिए रंग की सही मात्रा की जानकारी उन्हें नहीं थी। संदेह होने पर लड्डू के नमूने जब्त कर लैब में जांच के लिए भेज दिए गए। साथ ही कुछ होटलों और रेस्टोरेंट से पनीर के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि उसकी शुद्धता की जांच हो सके।

लाइसेंस और साफ-सफाई पर भी नजर

विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। जिन दुकानों के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें नोटिस दिया गया है। साथ ही सभी दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और तय मानकों के अनुसार खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article