डिमना चौक के पास भीषण हादसा, टैंकर में फंसी कार 2 किमी तक घसीटी

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर रविवार तड़के एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया। सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टैंकर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टैंकर चालक को टक्कर का तुरंत अहसास नहीं हुआ और वह कार को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। डिमना चौक के पास स्थानीय लोगों ने उसे रोका, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायलों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Share This Article