
नई दिल्ली : शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। रविवार को भारी जनसमूह के बीच जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया।

जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में इस समय डर का माहौल है और उसके बावजूद जज साहब ने देश के हक़ में धाकड़ फैसला सुनाया, उसके लिए मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं। जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बेईमान नहीं बल्कि कट्टर ईमानदार हैं। देश की जनता कांग्रेस से परेशान हो गई थी और लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी की सरकार बनाई थी। लेकिन कुछ नहीं सुधरा बल्कि और भी ज्यादा बर्बाद कर दिया है। पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं और ये परीक्षा पर चर्चा की नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को एक साथ मिलकर तानाशाही और अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी होगी।
