होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने इन ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त स्लीपर कोच, यहां देखें पूरी लिस्ट

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। होली पर घर जानें वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें रांची रेल मंडल से खुलेंगी।

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

2 मार्च 2026 एवं 6 मार्च 2026 को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18619 रांची- गोड्डा एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया।

ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में दो मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 2 मार्च एवं 5 मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में एक्ट्रा स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है और यात्रियों से अपील की गई है कि समय पर स्टेशन पहुंचे ताकि आपकी यात्रा सुगम हो।

Share This Article