
रांची : राजधानी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पांच युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी शहर के अलग-अलग इलाकों के होटलों में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दो एजेंट मंदिन कुमार और पीयूष अग्रवाल और एक कस्टमर राजवर्धन शामिल हैं।
गिरफ्तार की गई पांच महिलाओं में से चार को कोलकाता से लाया गया था, जबकि एक अरगोड़ा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर में एक ऑर्गनाइज्ड प्रॉस्टिट्यूशन नेटवर्क चल रहा है। सूचना के आधार पर चुटिया थाना इलाके के एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से तीन महिलाएं बरामद की गईं। पूछताछ में महिलाओं ने दो एजेंटों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
