सघरी घाटी में बड़ा हादसा यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major accident in Saghri Valley: चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित सघरी घाटी (Saghri Valley) में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गया की ओर जा रही यात्रियों से भरी ‘बदन बस’ भुईयांडीह-जोरी के बीच एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी क्षेत्र में मोड़ काटते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही वशिष्ट नगर जोरी थाना की Police टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article