मगध विश्वविद्यालय में 5 से 20 मार्च तक अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Army Recruitment Rally under Agnipath scheme: बिहार के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय सेना द्वारा मगध विश्वविद्यालय परिसर, बोधगया में 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली (Army Recruitment Rally) का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान गया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। सेना ने पूरी प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया है।

इस भर्ती रैली में दक्षिण बिहार के 11 जिलों के शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, जमुई, लखीसराय, नालंदा और शेखपुरा जिले शामिल हैं।

वहीं, बिहार और झारखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

भर्ती निदेशक Colonel R. Madhan Mohan ने बताया कि इस बार एक नया प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन जैसी विभिन्न श्रेणियों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सीय जांच एक ही रैली के दौरान, एक ही स्थान पर पूरी कर ली जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सेना और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article